How your neighbor killing 6 people per hour with a support of Government?

गभग सत्तर हजार लोग हर साल दोपहिया वाहन से होने सडक दुर्घटनाओं मे मारे जाते है। यह कुल सडक दुर्घटनाओं का साढे चौवालीसवा हिस्सा है। इन सभी दुर्घटनाओं के विभिन्न कारण है किंतु एक कारण सब मे समान है, "दोपहिया वाहन"...

दोपहिया वाहन चलाने मे सुगम, सरल व आर्थिक है किंतु यह सब किस कीमत पर। हाँ, दुर्घटना प्रत्येक वाहन के साथ होती है, किंतु क्या हम दोपहिया वाहन कि पिछली सीट पर बैठी माँ की संतान को पिछे आते वाहन द्वारा कुचले जाने से बचा सकते है? 

यदि हम दोपहिया वाहनों को इस तरह निर्मित करे की उसमे बैठी सवारी गिरे ना, तो काफी दुर्घटनाओं को कम कर सकते है, उन दुर्घटनाओं मे होने वाले नुकसान को कम कर सकते है। यह काम आज से काफी (कुछ) साल पहले रतन टाटा ने किया था। किंतु उनके सपने को उनकी कि कपंनी के लोगो ने डूबो दिया। नैनो एक असफल कार थी, यह तथ्य है। उसमे अनेकों खामियां थी जो उपभोक्ता को अन्य विकल्पों कि ओर धकेल रही थी। किंतु उसकी सबसे बडी कमी थी उसका उपनाम, 'लखटकिया'। इस नाम ने नैनो को डुबाने मे अहम भूमिका का निर्वाह किया। किंतु जिस विचार के साथ नैनो का निर्माण किया गया था, उस विचार मे कोईं कमी नही थी। हांलाकि, फिर भी आश्चर्य यह है कि किसी और कार निर्माता कंपनी ने उस विचार को विकसित नही किया। इसके लिए दोपहिया वाहन बनाने वाली लालची कंपनियां भी शुमार है, जो छोटे मुनाफे पर कंजूस उपभोक्ता को चुना लगाकर बडा मुनाफा कमा लेती है। 

यघपि, मात्र उपभोक्ता और व्रिकेता ही दोषी नही है। सरकार भी पूर्ण दोषी है, जहाँ सरकार शून्य स्टार कारों के क्रय-विक्रय पर अंकुश लगाने मे असर्मथ है, वहीं बजाज की क्यूट को भारत मे बिकने के लिए एक लंबा संघर्ष करना पडता है। क्यूट भी कुछ ज्यादा सुरक्षित नही है, किंतु यदि तुलना अगर दोपहिया वाहनों से की जाए तो? 

इस बात को हम नकार नही सकते है की दो पहियों की तुलना मे चार पहिये अधिक सुरक्षित होते है, परंतु हमारी शुभचिंतक हमारी सरकार ऐ.टी.वी. को भी कानून मान्यता नही देती है। ऐ.टी.वी. को आवश्यक संशोधन करके सडकों पर चलाना क्यों गैरकानूनी है? 

इस आलेख के शीषर्क मे मैने छ लोगो की मृत्यु का कारण पडोस मे रहने वाले चार लोगों को दिया था। आप भी अपने पडोसी के पडोसी होते है। क्या आप यह सुनिश्चित कर सकते है की रेवा जैसी कार रखने वाला आपके द्वारा 'उपहास' का पात्र नही बनेगा? कोई वाहन किसी भी एक स्थान से दुसरे स्थान पर जाने का साधन मात्र है। वह कोई अभिमान या दिखावे करने का जरिया नही है। यदि यह वाहन (तुलानात्मक) सर्वाधिक सुरक्षित व सर्वाधिक आर्थिक सुगम होगें, तो ही यह सर्वश्रेष्ठ होगें। 'अन्यथाओं' की श्रेणी मे बडे-बडे टायर लगाकर गेडी मारना श्रेष्ठ है! 

Comments